{"_id":"6404f1f12a48c6c83c06cc64","slug":"the-old-woman-was-murdered-by-pressing-her-mouth-died-of-suffocation-jpnagar-news-c-15-1-77372-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुंह दबाकर की गई थी वृद्धा की हत्या, दम घुटने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुंह दबाकर की गई थी वृद्धा की हत्या, दम घुटने से हुई मौत
Mon, 06 Mar 2023 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। घर में अकेली रहने वाली वृद्धा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। उनका मुंह दबाकर हत्या की गई थी। हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस एक दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में घर में अकेली रहने वाली बतिया की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मृतक बतिया दिवंगत राजपाल सिंह की पत्नी थीं। राजपाल की मौत के बाद पत्नी बतिया ने अपने देवर राजवीर के साथ शादी कर ली थी। बतिया का मायका पचौकरा गांव का है। उन पर दो बच्चे एक बेटा अनिल और एक बेटी सरिता थे। दोनों बच्चों की शादी कर दी थी, लेकिन दोनों की मृत्यु हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी ने भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली थाी, तभी से बतिया अपने घर पर अकेली रहती थीं।
बुजुर्ग बतिया के नाम पर छह बीघा भूमि है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जमीन के लिए तो हत्या नहीं की। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा बतिया की हत्या की पुष्टि हुई है। मुंह दबाने के साथ दम घुटने के मौत होने की बात सामने आई है। अभी मृतका के मायके वालों या अन्य परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।