{"_id":"67e06d43e27e3e35fd082b07","slug":"the-number-of-typhoid-patients-increased-due-to-changing-weather-20-confirmed-in-ten-days-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-136577-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बदलते मौसम से टायफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ी, दस दिन में 20 में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बदलते मौसम से टायफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ी, दस दिन में 20 में पुष्टि
Mon, 24 Mar 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
जिले में बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों की खून की जांच करा रहे हैं, जिसमें टायफाइड की पुष्टि भी हो रही है। पिछले दस दिन में 20 लोगों में टायफाइड की पुष्टि हो चुकी हैं।
दिन में गर्मी और रात को ठंडा मौसम होने के कारण बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी हैं। साथ ही लोग टायफाइड की भी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिक और अस्पतालों में बुखार, नजला, जुकाम के साथ टायफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
जांच में इनमें टायफाइड की पुष्टि हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार जिनका काफी समय से बुखार नहीं उतर रहा है, उनको जिला अस्पताल में आकर परामर्श लेना चाहिए। अस्पताल में अधिकांश मरीज ऐसे भी हैं, जिनके शरीर में दर्द है और कमजोरी महसूस कर रहे हैं। जिनको खाने के पाचन में भी दिक्कत हो रही है, इस तरह के लक्षण टायफाइड होने का संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
रोजाना हो रहीं सौ से अधिक जांच
जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक जांच हो रही हैं। इसमें बुखार कई मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम आ रही हैं। वहीं कुछ मरीजों का हीमोग्लोबिन भी कम है। रोजाना एक से दो मरीज टायफाइड के मिल रहे हैं, जो अस्पताल में उपचार करा रहा हैं।
ताजी सब्जी और फल का सेवन करें : जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. प्रांजल मिश्रा ने बताया कि ताजे फल और सब्जी का सेवन करें। बाहरी तले भूने खाने का परहेज करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीये। मच्छर मक्खियों के प्रकोप से बचकर रहते हुए स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
- जिला अस्पताल में कुछ मरीज टायफाइड के पॉजिटिव आ रहे हैं, जिनकी जांच कराकर दवा दी जा रही है। अधिकांश मरीज सामान्य बुखार, नजला जुकाम वाले हैं, उन्हें भी आवश्यकता अनुसार दवा देकर घर भेज दिया जाता है। गंंभीर मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। - डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी, सीएमएस