फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The nine and a half kilometer long Joya-Sambhal road will be widened

Amroha News: सीएचसी-पीएचसी पर हो सकेंगी गर्भस्थ शिशु की धड़कन की जांच

Sat, 24 May 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 24 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The nine and a half kilometer long Joya-Sambhal road will be widened
अमरोहा। गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें गर्भ में पल रहे शिशु की हृदय गति की जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फिटल मॉनिटर लगाएं जाएंगे। इस उपकरण की मदद से चिकित्सक गर्भ में पल रहे शिशु की हृदय गति व शारीरिक गतिविधियों की निगरानी कर सकेंगे। इससे नहीं केवल मां और शिशु दोनों की सेहत का बेहतर मूल्यांकन हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में छह सीएचसी, 35 पीएचसी और एक जिला अस्पताल संचालित है। गर्भवतियों को बेहतर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है। प्रत्येक केंद्रों पर फिटल माॅनिटर के साथ अब पल्स ऑक्सीमीटर भी रहेगी। पल्स ऑक्सीमीटर से एक मिनट में ऑक्सीजन की मात्रा और बीपी की जानकारी हो सकेगी। सीएमओ डाॅ. एसपी सिंह ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी पर इन उपकरणों को चरणबद्ध व्यवस्थित कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य की पहुंच और गुणवक्ता दोनों में सुधार होगा। गर्भवती महिलाओं को बेहतर जांच की सुविधा मिलेगी। फिटल मॉनिटर एक ऐसा उपकरण है जो मां के गर्भाशय में बच्चे की हृदय गति और उसकी गतिविधि को ट्रैक करता है। यह उपकरण गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान निगरानी और देखभाल के लिए आवश्यक है। फिटल माॅनिटर लगने से गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर निगरानी और देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं का पता लगाने और बेहतर इलाज में मदद मिलेगी। सीएचसी और पीएचसी में सुविधा मिलने से गर्भवतियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article