{"_id":"6a10c0af0de6cf30880417a5","slug":"the-municipal-chairman-gave-instructions-to-the-eo-to-cancel-the-tender-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-164315-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पालिकाध्यक्ष ने ईओ को दिए टेंडर निरस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पालिकाध्यक्ष ने ईओ को दिए टेंडर निरस्त करने के निर्देश
विज्ञापन
गजरौला। पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने ईओ को बुध बाजार वार्ड में सीसी सड़क व आरसीसी यू टाइप की नाली निर्माण कार्य का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व सभासद के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई को कहा है।
पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने ईओ को लिखे पत्र में कहा है कि बुध बाजार में जयशंकर के मकान से हरवीर सिंह के मकान तक सीसी सड़क व आरसीसी यू टाइप की नाली निर्माण कार्य के लिए 28 जनवरी को ई-टेंडर जारी किया गया था। जिसका ठेका बुध बाजार के मैसर्स देव कॉन्ट्रेक्टर को दिया गया। उनके संज्ञान में आया कि पूर्व सभासद ने पुरानी सड़क की ईंटों को उखाड़कर बेच दिया है। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा इसकी जांच की जा रही है। जो अभी तक विचाराधीन है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भी जांच की थी। इस बीच इस मार्ग को कच्चा बताकर व अवर अभियंता (सिविल) को भ्रमित कर प्रस्ताव तैयार कराया गया है। ईओ काे निर्देश दिए हैं कि उक्त निविदा को निरस्त कर पूर्व सभासद के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की
जाए।