फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The morning fog and the evening chill caused discomfort.

Amroha News: सुबह कोहरा तो शाम को गलन ने किया परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The morning fog and the evening chill caused discomfort.
अमरोहा। शनिवार को सुबह मौसम काफी सर्द रहा। दोपहर में सूरज निकलने से सर्दी से राहत मिली मगर शाम को फिर से सर्दी के चलते लोग घरों में दुबके रहे। दिन छिपते ही बाजार पूरी तरह से सुनसान हो गए। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में ठंड का प्रकोप कम होने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह शहर कोहरे की चपेट में रहा। कोहरे के चलते दृश्यता शून्य बनी रही। पास-पास का भी नहीं दिखाई दे रहा था। सर्दी के चलते लोग घरों में कैद रहे। जैसे- जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे ठंड का असर कम होता गया। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से राहत मिली। इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी धूप सेंकते नजर आए। धूप का लाभ उठाने के लिए लोग छतों, आंगन और खुले स्थानों पर बैठे नजर आए। बाजारों और सड़कों पर भी दिन के समय चहल-पहल बढ़ी रही। जबकि ठंडी हवा ने शाम को लोगों को घरों में कैद कर दिया।
विज्ञापन

सूरज ढलने के साथ ही गलन बढ़ गई और ठंडी हवा ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मजबूरी में बाहर का रुख किया। बाजार पूरी तरह से सुनसान रहे। सूरज की किरणों ने लोगों को राहत दी है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ गई। हालांकि देर शाम तक कोहरा नहीं आने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। आगामी दिनों में ठंड का प्रकोप कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed