फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The miscreants looted the purse from a couple returning from the market on a bike

Amroha News: बदमाशों ने बाजार से लौट रहे बाइक सवार दंपती से पर्स लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the purse from a couple returning from the market on a bike
अमरोहा। बाजार से खरीदारी करके घर लौट रहे बाइक सवार दंपती से बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स में नकदी और जेवरात रखे थे। बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ये घटना अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर रोड पर स्थित अटल चौराहे पर हुई। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढ़ाखेड़ा निवासी आलोक शर्मा किसान है। बुधवार को वह पत्नी स्वाति शर्मा के साथ बाजार में खरीदारी करने आए थे। शाम सात बजे घर लौटते समय जैसे ही बाइक सवार दंपती बिजनौर रोड पर अटल चौक के पास पहुंचे, तो उन्होंने समान को ठीक से रखने के लिए बाइक रोकी। इस बीच पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाश बाइक लेकर आगे निकले और पेट्रोल पंप के पास से वापस लौटे। इससे पहले दंपती कुछ समझ पाते बाइक सवार बदमाश स्वाति शर्मा को धक्का देकर उनके हाथ से पर्स लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन

दंपती के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी आ गई। पीड़ित दंपती कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस लूट की घटना में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article