फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The miscreants looted the nursery operator and the couple riding a bike, and beat them up when they protested

Amroha News: बदमाशों ने नर्सरी संचालकों व बाइक सवार दंपती को लूटा, विरोध पर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the nursery operator and the couple riding a bike, and beat them up when they protested
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

हथियारों से लैस बदमाशों ने सोमवार रात दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया। एक घटना में दो नर्सरी संचालकों को बंधक बनाकर 18 हजार व मोबाइल लूट लिया। जबकि, दूसरी में बाइक सवार दंपती को गन पॉइंट पर लेकर पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की। बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले। पीड़ितों के तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पहली घटना नौगांवा सादात थाने से महज 300 सौ मीटर दूर पंजतनी गेट के पास की है। यहां एक क्रेशर के बाहर बछरायूं के मोहल्ला शेखजादगान निवासी आसिफ व मोहल्ला पीरजादगान निवासी मुफीद पांच साल से नर्सरी चलाते हैं। सोमवार रात दोनों नर्सरी में सो रहे थे। करीब दो बजे बाइक सवार चार बदमाश पहुंचे और दोनों को बंधक बना लिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने आसिफ व मुफीद से 18 हजार रुपये व दोनों के मोबाइल लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरी घटना थानाक्षेत्र की जमनाखास चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर हुई। यहां पर जमनाखास गांव निवासी रहमुद्दीन बाइक से पत्नी के साथ पास के गांव जब्बारपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही बाइक चौकी से एक किलाेमीटर आगे निकली तो पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। उनसे पांच हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले। बदमाशों के जाने से बाद पीड़ितों ने डायल-112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। दोनों घटनाओं के पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed