{"_id":"66720d6ad565a58318012894","slug":"the-miscreants-looted-the-ac-mechanic-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-120554-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बदमाशों ने एसी मैकेनिक से नकदी सोने की अंगूठी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बदमाशों ने एसी मैकेनिक से नकदी सोने की अंगूठी और मोबाइल लूटा
विज्ञापन
अमरोहा। बकरीद के मौके पर दोस्त के घर से दिल्ली वापस जा रहे एसी मैकेनिक से बाइक सवार बदमाशों में तमंचे के बल पर नकदी, सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचा तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भगा दिया।
मूलरूप से सीतापुर जनपद का रहने वाला अरमान खान दिल्ली के जाकिर नगर में एसी मैकेनिक का काम करता है। बकरीद पर अरमान खान अपने घर सीतापुर नहीं जा सका। सोमवार को मुरादाबाद के करुला क्षेत्र जयंती नगर में अपने रिश्तेदारी में आया था। रिश्तेदारों के साथ बकरीद मनाने के बाद अरमान खान कांठ थानाक्षेत्र के उमरी कलां में रहने वाले अपने दोस्त वसीम के घर की दावत पर चला गया। अरमान खान को वापस जाना था तो इसलिए मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह कांठ रोड से अमरोहा होते हुए दिल्ली के लिए निकल पड़ा।
आरोप है कि जैसे ही अरमान खान अमरोहा नगर से गुजरते हुए जट बाजार पुलिस चौकी से पहले पुलिया के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इससे पहले अरमान खान कुछ समझ पाता दोनों बदमाशों ने उसकी कनपटी से तमंचा से सटा दिया और जेब में रखे 17500 रुपये, सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की। घटना के बाद अरमान खान किसी तरह अमरोहा नगर कोतवाली पहुंचा, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे टरका दिया। जिसके बाद अरमान खान घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए बिना ही दिल्ली वापस लौट गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे चेक कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।