फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The increasing problem of infertility in animals is a challenge for livestock farmers.

Amroha News: पशुओं में बढ़ती बांझपन की समस्या पश़ुपालकों के लिए चुनौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The increasing problem of infertility in animals is a challenge for livestock farmers.
मंडी धनौरा(अमरोहा)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके सिंह ने कहा कि पशुओं में बढ़ती बांझपन व प्रजनन संबंधी समस्या पशुपालकों के लिए गंभीर आर्थिक चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को संतुलित आहार उपलब्ध कराएं और पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों के माध्यम से अल्ट्रासोनोग्राफी व माइक्रोस्कोपी आदि कराएं। वह क्षेत्र के गांव रमपुरा खादर में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर में अपने विचार रख रहे थे।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि पशुओं में बांझपन की समस्या का समय पर उपचार करने से निदान किया जा सकता है। उनका कहना था कि बढ़ती बांझपन व प्रजनन समस्या पशुपालकों के लिए गंभीर आर्थिक चुनौती है। पशु चिकित्सा मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अमित वर्मा ने जानकारी दी कि खनिज तत्वों की कमी, हीट में नहीं आना, साइलेंट हीट, हार्मोनल असंतुलन, अंडाशय में गांठ, गर्भाशय में संक्रमण, प्रसवोत्तर जटिलताएं व कृत्रिम गर्भाधान में अनावश्यक देरी बांझपन के प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पशुपालकों को सलाह देते हुए कहा कि पशुपालकों को संतुलित व पोषक आहार के साथ नियमित खनिज मिश्रण अवश्य दें। प्रसव के बाद पशु की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। शिविर में 175 पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस मौके पर विधायक राजीव तरारा, डॉ. प्रेम सागर मौर्य, डॉ. विकास सचान, डॉ. भागेश सिंह, डॉ. दीपाक्षी, सचिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed