फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The girl pleaded for security by marrying her lover

Amroha News: प्रेमी संग शादी कर युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
The girl pleaded for security by marrying her lover
गजरौला। संभल के बहजोई निवासी युवती ने नगर के तिगरिया भूड़ मोहल्ला निवासी प्रेमी युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। अब उसने अपनी व पति की जान को खतरा बताया। उसका आरोप है कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं। पुलिस से अपनी व पति की जान की सुरक्षा की मांग की। यही नहीं दोनों की जान को खतरा बताते हुए उसे अपनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
विज्ञापन


मंगलवार को एक युवती और युवक थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस से मिल एक दूसरे को पति-पत्नी बताया। इस दौरान युवती ने कहा कि वह बहजोई की रहने वाली है। 19 वर्षीय होने के कारण वह अपना भला बुरा जानती है। उसने तिगरिया भूड़ निवासी पवन के साथ अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है। वह पवन को अपना पति मानती है। उनके साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रही है। उसके मायके वाले सहित कुछ लोग उनकी इस कोर्ट मैरिज से खुश नहीं हैं। इसलिए वह पीछा और परेशान कर रहे हैं। उनके साथ कोई भी घटना कर सकते हैं। इसलिए उनको सुरक्षा मुहैया कराई जाए। युवती ने सुरक्षा के लिए वीडियो बनाकर भी वायरल किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि प्रेमी युगल बालिग है तो उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed