फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The friend killed the farmer to take revenge for the slap

Amroha News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए दोस्त ने ही की थी किसान की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
The friend killed the farmer to take revenge for the slap
सैदनगली (अमरोहा)। थप्पड़ का बदला लेने के लिए दोस्त ने ही संभल के किसान शूरवीर की लोहे का गदाला (सब्बल) से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सैदनगली नगर पंचायत के मोहल्ला सब्दलपुर सर्की के पास अमरख के बाग में एक सितंबर की सुबह संभल के किसान की सिर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। लहूलुहान शव बाग में ही चारपाई पर पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त शूरवीर (45) निवासी गांव बहरामपुर बुजुर्ग थाना नखासा जनपद संभल के रूप में हुई थी। बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि शूरवीर की हत्या के मामले में पुलिस ने गहनता से जांच की। ऑपरेशन दृष्टि के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से शक होने पर आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल निवासी प्रेमपाल उर्फ खजान को उझारी ढबारसी रोड निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रेमपाल शूरवीर का दोस्त था। जिस दिन शूरवीर गायब हुआ था। उस दिन प्रेमपाल को किसान के साथ देखा था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बताया कि 31 अगस्त को शूरवीर के साथ गदाला लेने के लिए सैदनगली आया था। यहीं पर दोनों ने शराब पी थी।
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर हुई थी कहासुनी
इसके बाद शूरवीर ने प्रेमपाल से खाना खिलाने की जिद की थी। नाराज होकर नहर की पटरी से होते हुए बगिया में पहुंच गए। जहां पर मामूली बात पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। शूरवीर ने प्रेमपाल को थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्साए आरोपी ने गदाला से सिर व चेहरे पर वार कर शूरवीर की हत्या कर दी थी। इसके बाद शूरवीर की बाइक लेकर चला गया था। बाइक को उसी के गांव के पास खड़ी करके अपने गांव आ गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गदाला बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article