फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The father who consumed poison along with his son also died

Amroha News: पुत्र के साथ जहर खाने वाले पिता की भी हो गई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
The father who consumed poison along with his son also died
सैदनगली/आदमपुर। दो दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते पिता-पुत्र ने जहर खा लिय था। पुत्र की उसी दिन मौत हो गई थी। रविवार को मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान पिता ने भी दम तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या को उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव में मजदूर का परिवार रहता है। उसके घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह को पैरालाइसिस पीड़ित मजदूर (50) और उसके बेटे (15) ने घर में ही एक साथ जहर का सेवन कर लिया था। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई थी। जबकि पिता का मेरठ में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

बताते हैं कि पिता-पुत्र के परिवार से जुड़ी एक महिला की मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से बात करती थी। जिसका पिता-पुत्र विरोध करते हैं। पिता-पुत्र ने उस व्यक्ति को अपने घर आने मना करते थे। इसके बावजूद भी व्यक्ति घर आता जाता था। रविवार की शाम को उपचार के दौरान पिता की भी मेरठ में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि मरने से पहले पिता ने बताया था कि उसको चार लोगों ने जबरन जहर खिलाया था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस घटना में बदनामी करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गांव के ही टेकचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed