फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The fair is a blend of cultural colours, tradition and modernity.

Amroha News: मेले में खिले संस्कृति के रंग, परंपरा और आधुनिकता का संगम

Sun, 02 Nov 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The fair is a blend of cultural colours, tradition and modernity.
तिगरी मेले में शनिवार की रात दीपक जलाते श्रद्धालु। स्रोत सूचना विभाग
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा नजदीक आते ही श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ट्राॅली में सवार होकर गंगा मेले का रुख शुरू कर दिया है। तिगरी-गजरौला मार्ग पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्राॅली की लाइनें लगी रहीं। शनिवार की शाम तक मेले में 17 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मेले में संस्कृति के रंगों संग परंपरा और आधुनिकता की बहार है।
विज्ञापन

गंगा मैया के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। तिगरी धाम मेला पूरी तरह भर सा गया है। लाखों श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर लोग पुण्य लाभ कमा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक के लोग अपने डेरे लगाए हुए हैं। मेले में आए बच्चों और युवाओं के लिए चाट-पकौड़ी का आनंद ले रहे है। इतना ही नहीं यहां वर्षों से दूर रहे अपने यार-रिश्तेदार भी मिले रहे हैं। एक-दूसरे को डेरों में बुलाकर महमान नवाजी की जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर की सुबह को है। जबकि पाच नवंबर की शाम को दीपदान होगा। शनिवार को हाईवे से लेकर तिगरी रोड, कांकाठेर से मेला मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों की कतारें लगी थीं। मेले में श्रद्धालुओं की चहल-पहल भी खूब रही। अलसुबह चार बजे से शाम तक गंगा घाट पर मुख्य स्नान का सिलसिला चल रहा है । हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे हैं। कहीं ढोल की थाप पर लोग झूम रहे हैं, तो कहीं जादूगरों के दिखाए जा रहे जादू से श्रद्धालु काफी प्रभावित हैं। मौत के कुएं, सर्कस और झूलों से पिकनिक का पूरा माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु गंगा स्नान कर भजन कीर्तन कर रहे हैं। प्रशासनिक दावे के मुताबिक मुख्य स्नान को तिगरी में शनिवार की शाम तक करीब 17 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। स्नान कर डेरों में पहुंचते ही श्रद्धालु पहले खिचड़ी का आनंद ले रहे हैं इसके बाद मौत मस्ती का सिलसिला शुरू हो रहा।
विज्ञापन


हिंडोला और झूलों पर उमड़ रहे श्रद्धालु
मेला स्थल पर हिंडोला, झूले, मौत का कुआं, काला जादू के नाम पर डांस देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी तरह मनोरंजन वाले क्षेत्र में पुलिस भी सक्रिय दिखाई दी। वहीं सौंदर्य प्रशाधन की दुकानों पर महिलाओं की भी भीड़ लगी रही। फिरकी, गुब्बारे, पपीहा, बांसुरी आदि फेरी वालों को बच्चे घेरे हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड टीम ने गंगा घाट पर किया सर्च
तिगरी धाम। देश और विदेशों में हो रहे आतंकी हमलों के मद्देनजर प्रशासन शनिवार को सतर्क रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को जहां हर घाट पर पुलिस चौकी बनाई गई है। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम भी डेरा डाले हुए है। शनिवार को टीम दिन भर गंगा घाट पर सर्च करती रही। मेटल डिटेक्टर से घाट पर रखे श्रद्धालुओं के सामान को भी चेक किया।

स्नान करती महिलाओं की वीडियो बनाई तो खैर नहीं
तिगरी धाम। गंगा मेले में मोबाइल फोन से स्नान करती हुईं महिलाओं की वीडियो बनाने वाले मनचलों को बख्शा नहीं जाएगा। मेले में वॉच टावर से मनचलों पर नजर रखी जाएगी। महिलाओं की फोटो लेते पकड़े जाने पर जेल भेजा जाएगा।

महिला घाटों के आस-पास सुरक्षा का कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। कुछ लोग स्नान करती हुई महिलाओं की वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर वायरल कर देते हैं। इस पर एसपी अमित कुमार आनंद ने महिला घाटों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के निर्देश जारी कर दिए हैं। स्नान करती हुई महिलाओं की वीडियो क्लीपिंग बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। तत्काल मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिविल वर्दी में पुलिस मनचलों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed