फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The eyes of the intelligence department will be on the Tigri fair

तिगरी मेले पर रहेगी खुफिया विभाग की निगाहें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The eyes of the intelligence department will be on the Tigri fair
अमरोहा। प्रदेश के कई जिलों में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले को लेकर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया हुआ है। इससे पहले वेस्ट यूपी के रेलवे स्टेशनों पर आतंकी हमलों की धमकी मिल चुकी है। इन हालातों में तिगरी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन के लिए कड़ी चुुनौती है। सुरक्षा की दृष्टि से तिगरी मेले में भी एलआईयू-इंटेलिजेंस टीमें तैनात कर दी गई है। उनके इनपुट पर शासन-प्रशासन की निगाहें टिकी हैं। एटीएस भी अलर्ट हो गई है। यह टीमें तिगरी मेले में डेरा डाल कर अपना जाल बिछाएंगी। शासन और स्थानीय प्रशासन ने पल-पल का इनपुट मांगा है। खुफिया विभाग की यह टीमें गंगा में नाव पर रहकर भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों आतंकी संगठन लश्कर ए-तैयबा ने नवंबर में यूपी के 46 रेलवे स्टेशनों को टारगेट बनाने की धमकी दी थी। जिसके बाद से खुफिया एजेंसियां अलर्ट है। वह अपना काम कर रही है। लेकिन कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेश के अमरोहा, बिजनौर और गढ़ मुक्तेश्वर सहित कई जिलों में भव्य मेलों का आयोजन होता है। तिगरी धाम में हर साल 15 से 20 लाख श्रद्धालु स्थान करते है। इतना ही नहीं कई जिलों के हजारों परिवार तंबू तानकर रहते हैं। 11 नवंबर से यह मेला शुरू हो रहा है। पश्चिम यूपी के एतिहासिक मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर शासन और प्रशासन दोनों अलर्ट मोड पर हैं। ये ही वजह है कि स्थानीय प्रशासन ने मेला शुरू होने के साथ ही खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया है। एलआईयू-इंटेलिजेंस टीमें तिगरी मेले में तैनात कर दी गई है। इसके अलावा डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता की कई टीमें लगाई गई है। यह टीमें मेले में 11 नवंबर (आज) डेरा डाल देंगी। शासन और प्रशासन की निगाहें खुफिया टीम के इनपुट पर रहेंगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा में करीब तीन हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

तिगरी मेले में डेरा डाल सकती है एटीएस
अमरोहा। हापुड़ स्टेशन मास्टर को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) भी अलर्ट है। वैसे भी आतंकी गतिविधियों को लेकर अमरोहा बदनाम रहा है। वर्ष 2018 में एनआईए और यूपी एटीएस ने कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्ध आतंकियों गिरफ्तार था। ऐसे में एटीएस भी तिगरी मेले में डेरा डाल सकती है। हालांकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी हरेक बिंदु पर माथापच्ची कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ स्टेशन पर आतंकी संगठन के धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से जिलभर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बड़ी संख्या में फोर्स लगाया जा रहा है। स्थानीय खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। गुरुवार को टीमें मेला स्थल में पहुंच जाएंगी। यह टीमें इनपुट देंगी।
पूनम, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed