फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The encroachment removal campaign stopped due to protest by traders

Amroha News: सिपाही भर्ती के लिए शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचें, लंबाई और वजन भी देखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
The encroachment removal campaign stopped due to protest by traders
अमरोहा।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के लिए अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक परीक्षण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी काउंटरों को फ्लैक्सी बोर्ड से हाइलाइट किया जाए। पहले दिन टीम ने 48 महिला अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया। उनकी लंबाई और वजन भी मापा गया।

बृहस्पतिवार से पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों की अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे डीवी (डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन) और पीएसटी (फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) स्थल का एसपी ने निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए काउंटरों की जांच की। कहा, काउंटरों को फ्लैक्सी बोर्ड से हाइलाइट किया जाए। उन्होंने शारीरिक मानक परीक्षण के लिए उपयोग किए जा रहे उपकरणों को दुरुस्त रखने और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के निर्देश दिए। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन टीम ने 48 महिला अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन हुआ। उनका लंबाई और वजन मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed