फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The electoral equation of the municipality has changed, the councilors will be elected for the first time in six wards

बदल गए पालिका के चुनावी समीकरण, छह वार्डों में पहली बार चुने जाएंगे सभासद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

पहले नगर पालिका क्षेत्र में 34 वार्ड थे, अब नए सीमा विस्तार के बाद 40 हो गए हैं। नए सीमा विस्तार के बाद पुराना वार्ड अफगानान, नौगजा और अहमदनगर का परिसीमन पूरी तरह बदल गया है। ये बने नए वार्डों की स्थिति वार्ड एक पंडकी : उत्तर से जोया रोड पर अनुराधा मेडिकल स्टोर से तकिया मोती शाह में धर्म कांटे तक, दक्षिण में दुकान मुदित माथुर एडवोकेट से मीरा सराय में नफीस के मकान तक, पूरब में मीरा सराय में नफीस के मकान से तकिया मोती शात में धर्म कांटे तक, पश्चिम में रायपुर में पी डब्लू डी स्टोन अमरोहा 3 किलोमीटर से दुकान मुदित माथुर तक।

विज्ञापन
The electoral equation of the municipality has changed, the councilors will be elected for the first time in six wards

विस्तार

सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका अमरोहा के चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं। किसको फायदा होगा किसको नुकसान होगा, यह तो समय बताएगा लेकिन रही बात छह वार्ड में पहली बार सभासद से चुने जाएंगे। इसके लिए राजनीतिक दल पालिका चुनाव को लेकर अपने-अपने समीकरण बनाने जुट गए हैं।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है। जिसमें 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों को शामिल किया गया है। नगरपालिका के सीमा विस्तार के बाद वार्डों के गठन का प्रस्ताव पर भी शासन की मुहर लग गई है। पहले नगर पालिका क्षेत्र में 34 वार्ड थे, अब नए सीमा विस्तार के बाद 40 हो गए हैं। नए सीमा विस्तार के बाद पुराना वार्ड अफगानान, नौगजा और अहमदनगर का परिसीमन पूरी तरह बदल गया है। इससे पहले नगर पालिका क्षेत्र की आबादी 1.99 लाख थी। 45 गांव शामिल होने के बाद इसकी आबादी बढ़कर 2, 58, 630 हो गई है।
विज्ञापन

कहा जा तो करीब 40 हजार ग्रामीण मतदाता पहली बार निकाय चुनाव के लिए मतदान करेंगे। नगर पालिका क्षेत्र के पुराने चार वार्ड अहमदनगर, खालसा, नौगजा और अफगाना का अस्तित्व मिटने के साथ नए नौ वार्डों का गठन हुआ है। लेकिन इसमें छह वार्ड ऐसे हैं जो पूरी तरह नए हैं। इन छह वार्डों में पहली बार सभासद चुने जाएंगे। नए सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। जिसका असर निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने नए वार्डों की स्थिति
वार्ड एक पंडकी : उत्तर से जोया रोड पर अनुराधा मेडिकल स्टोर से तकिया मोती शाह में धर्म कांटे तक, दक्षिण में दुकान मुदित माथुर एडवोकेट से मीरा सराय में नफीस के मकान तक, पूरब में मीरा सराय में नफीस के मकान से तकिया मोती शात में धर्म कांटे तक, पश्चिम में रायपुर में पी डब्लू डी स्टोन अमरोहा 3 किलोमीटर से दुकान मुदित माथुर तक।
वार्ड दो रामपुर घना : उत्तर में कचहरी से माली खेड़ा में असलम के मकान तक, दक्षिण में दासीपुर में कब्रिस्तान से माली खेड़ा में ताहिर के मकान तक, पूरब में मीरा सराय में मनाजिर के मकान से माली खेड़ा में ताहिर के मकान तक, पश्चिम में कचहरी से दासीपुर में ताहिर के मकान तक।
वार्ड तीन अकबरपुर पट्टी: उत्तर में अकबरपुर पट्टी में धर्मपाल सिंह के मकान से कांठ रोड पर अमरोहा 5 किलोमीटर पत्थर तक, दक्षिण में अफगानान में पुलिस चौकी भूड़ से पिलक सराय में मोहम्मद अली के मकान तक, पूरब में कांठ रोड पर अमरोहा 5 किलोमीटर पत्थर से पिलक सराय में मोहम्मद अली के मकान तक, पश्चिम में अकबरपुर पट्टी में धर्मपाल सिंह के मकान से अफगानान में पुलिस चौकी भूड़ तक।
वार्ड चार दुर्गपुर : उत्तर में आरटीओ कार्यालय से प्राथमिक स्कूल मढैंयां कल्याणपुर तक, दक्षिण में कलाली में महेंद्र के मकान से पंचायत भवन तक, पूरब में प्राथमिक स्कूल मढैंयां कल्याणपुर से कलाली में पंचायत भवन तक, पश्चिम में आरटीओ ऑफिस से कलाली में महेंद्र के मकान तक।
वार्ड सात पचोकरा : उत्तर में बिकनी में दयाराम के मकान से गजराम के मकान तक, दक्षिण में बाईपास पर धर्मकांटे से सलेमपुर में छिद्दन के मकान तक, पूरब में बिकनी में गजराम के मकान से सलेमपुर में छिद्दन के मकान तक। पश्चिम में बिकनी में दयाराम के मकान से बाईपास धर्म कांटे तक।
वार्ड दस गुलड़िया : उत्तर में अल्हेदादपुर प्राथमिक स्कूल से बिजनौर रोड पेट्रोल पंप तक, दक्षिण में किसान धर्म कांटे से हुसैनपुर में जाफरी मार्बल तक, पूरब में बिजनौर रोड पेट्रोल पंप से जाफरी मार्बल तक, पश्चिम में अल्हेदादूपुर प्राथमिक स्कूल से किसान धर्म कांटा तक।
वार्ड ग्यारह पंजू सराय : उत्तर में दाऊद सराय में कैलाश के मकान से ईदगाह गेट तक, दक्षिण में जलालपुर नारायन में अर्जुन के मकान से फाजलपुर में खुशीराम के मकान तक, पूरब में ईदगाह गेट से खुशीराम के मकान तक, पश्चिम में कैलाश के मकान से अर्जुन के मकान तक।
वार्ड बारह रायपुर कलां : उत्तर में कांठ रोड पांच किमी स्टोन से प्राथमिक स्कूल उक्सी तक, दक्षिण में मकान राहिल से अरोई में ओमपाल सिंह के मकान तक, पूरब में प्राथमिक स्कूल उक्सी से ओमपाल के मकान तक, पश्चिम में कांठ रोड पर 5 किमी स्टोन से मकान राहिल तक।
वार्ड तेरह बदावाला खालसा : उत्तर में रेलवे क्रॉसिंग जोया रोड से भूरे खां शहीद तक, दक्षित में कलेक्ट्रेट कॉलोनी से प्राथमिक विद्यालय पंडकी तक, पूरब में भूरे खां शहीद से प्राथमिक स्कूल पंडकी तक, पश्चिम में रेलवे क्रासिंग से कलक्ट्रेट कॉलोनी तक।

सीमा विस्तार के विरोध में हैं ग्रामीण
नगर पालिका अमरोहा में शामिल हुए 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव के ग्रामीण और ग्राम प्रधान सीमा विस्तार के विरोध में हैं। उन्होंने सीमा विस्तार को नियम विरुद्ध बनाते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हालांकि की न्यायालय ने ग्राम प्रधानों की याचिका को खारिज कर दिया है। जबकि ग्रामीणों की तरफ से दायर की गई याचिका पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed