फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The e-rickshaw driver was killed by his friend for abusing him

Amroha News: गाली देने पर साथी ने सिर में पत्थर मारकर की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
The e-rickshaw driver was killed by his friend for abusing him
गजरौला। अल्लीपुर चौपला निवासी ई-रिक्शा चालक असलम की हत्या गाली देने पर उसके साथी ई-रिक्शा चालक ने ही की थी। पुलिस ने हत्यारोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद किया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि अल्लीपुर चौपला निवासी असलम (35) 15 जून की सुबह गदापुर रेलवे फाटक के निकट घायल अवस्था में मिले थे। वह जोया निवासी दानिश की ई-रिक्शा चलाते थे। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी अनिल शर्मा भी दानिश की ई-रिक्शा चलाता है। दोनों एक ही मालिक की ई-रिक्शा चलाते थे, इसलिए आपस में दोस्त थे अनिल शर्मा नवादा रोड स्थित सुल्तान नगर मोहल्ले में किराये पर रहता है। घटना से कई दिन पूर्व असलम व अनिल शर्मा का ई-रिक्शा चार्जिंग को लेकर झगड़ा हो गया था। असलम अनिल के साथ गाली गलौज करता था।
विज्ञापन

14 जून को दोनों के बीच भानपुर फाटक पर विवाद हुआ। अगले दिन दोनों ई-रिक्शा में बैठकर गदापुर रेलवे फाटक पर गए। यहां पर असलम ने उसे गाली दी। जिस पर उसने पत्थर उठाकर सिर में वार कर दिया और भाग गया था। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही असलम ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। अनिल शर्मा के खिलाफ सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। सीओ ने बताया कि अनिल ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पत्थर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed