फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The door frame, the beehive box and the tinshades of the jacket clipping caught fire.

चौखट-विंडो, मधुमक्खी बॉक्स और जैकेट कतरन के टिनशेडों लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The door frame, the beehive box and the tinshades of the jacket clipping caught fire.
बिलनी गांव के पास रामगंगा पोशाक नहर के पुल पर स्थित चौखट विंडो, मधुमक्खियों के बॉक्स और जैकेट की कतरन के टिनशेडों में आग लगी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

अग्निकांड की यह घटना बिजली गांव के पास रामगंगा पोषक नहर के पुल की है। यहां पर गांव के ही रहने वाले बुनियाद अली चौखट-विंडो का बनाने काम करते हैं। जबकि क्षेत्र के गांव चंद्रगुट्टी की मढैयां के रहने वाले अली हसन मधुमक्खियों के बॉक्स तैयार काम करते हैं। वही बिलना गांव के रहने वाले नसीम अहमद जैकेट की कतरन का काम करते हैं। तीनों कारोबारी फुल पर अस्थाई रूप से टिनशेड़ डालकर कारोबार करते हैं। बुधवार की शाम तीनों कारोबारी टिनेशडों में ताला डाल कर घर चले गए थे। तीनों टिनेशड आसपास में हैं। लेकिन रात में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मालिकों को आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही तीनों कारोबारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार पर बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर आ गई। तीनों कारोबारियों ने करीब पंद्रह लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed