फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The disappearance of terrorists sparked protests against the police.

Amroha News: युवती के लापता होने पर भड़का आक्रोश, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The disappearance of terrorists sparked protests against the police.
कैलसा। देहात थानाक्षेत्र में युवती के लापता होने का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। गैर संप्रदाय के युवक पर युवती को ले जाने के आरोप में नन्हेड़ा चौकी क्षेत्र में पंचायत बुलाई गई, जहां ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। पंचायत में पहुंचे अधिकारियों को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 15 अप्रैल को एसपी कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। हालांकि पुलिस युवती को बरामद कर चुकी है, लेकिन उसके कोर्ट में बयान होना बाकी है। चर्चा है कि युवती बालिग है और वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। उनका यह भी आरोप है कि युवक ने युवती पर धर्म परिवर्तन और तंत्र-मंत्र का प्रभाव डालकर उसका मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन न युवती की बरामदगी हो सकी थी और न आरोपी की गिरफ्तारी। इसी के विरोध में सोमवार को पंचायत आयोजित की गई, जिसमें आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अवधभान सिंह भदौरिया और कोतवाल शौकेंद्र बालियान के सामने लोगों ने आक्रोश जताया। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीओ ने मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि 15 अप्रैल तक ठोस कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

इस दाैरान विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, प्रांत गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल हेमंत सारस्वत, कुशल चौधरी, जिला अखाड़ा प्रमुख अखिलेश भाटी, अंकुर नागर, खेमपाल राणा, सुरजीत, जालिम सिंह, सतेंद्र सिंह, लाखन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed