फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   the death of the farmer due to falling power

कुदरत का कहरःबिजली गिरने से किसान की मौत

Tue, 13 Feb 2018 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 13 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
 the death of the farmer due to falling power
जिला अस्पताल में जानकारी लेते एसडीएम और नायब तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला
 मौसम के बदले मिजाज के बीच संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र के गांव अझरा में चमक गरज के साथ बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। परिवार के तीन लोग झुलस गए। हादसा सोमवार सुबह करीब 10.35 बजे  हुआ। जब सभी लोग खेत पर आलू को ट्रैक्टर ट्राली में लाद रहे थे। जिला अस्पताल में डाक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। झुलसे लोगों का उपचार किया। यहां उप जिलाधिकारी ने घटना की जानकारी ली। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार गांव भी पहुंचे। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा था। 
विज्ञापन



संभल के गांव अझरा निवासी रनवीर सिंह यादव (35) खेताबाड़ी करता था। सोमवार सुबह को किसान रनवीर सिंह यादव दूसरे लोगों के साथ खेत पर पहुंचा। शीतगृह में आलू रखवाने थे। इसलिए सभी ने खुदाई के बाद पड़े आलू को ट्रैक्टर ट्राली में लादने का काम शुरू कर दिया। आसमान में काले बादल छाए थे। हल्की बूंदाबांदी होने लगी। अचानक गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। इससे रनवीर सिंह यादव की बुरी तरह झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके चाचा रक्षपाल, चचेरा भाई जोगेंद्र और रामकेश झुलस गए। घटना की खबर मिलने पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन



एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई। एंबुलेंस से किसान और रामकेश को जिला अस्पताल लाया गया। डा. मनीष अरोड़ा ने किसान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। रामकेश का उपचार किया। किसान की मौत से परिजन बिलखने लगे। यहां उप जिलाधिकारी राशिद अली खां और नायब तहसीलदार नितिन तनेजा पहुंचे। हादसे की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में झुलसे रक्षपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed