{"_id":"6403871f90d54740c40c9ea6","slug":"the-dead-body-of-the-newly-married-woman-was-burnt-in-the-night-itself-husband-arrested-jpnagar-news-c-15-1-76248-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हत्या कर रात में ही जला दिया था नवविवाहिता का शव, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हत्या कर रात में ही जला दिया था नवविवाहिता का शव, पति गिरफ्तार
Sat, 04 Mar 2023 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा में 12 दिन से लापता प्रेम विवाह करने वाली युवती की पति व ससुरालियों ने हत्या कर रात में ही शव को जला दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार घटना का खुलासा किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी ग्रामीण की बेटी ने करीब एक वर्ष पहले गांव के ही युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया था और युवती गांव में ही अपनी ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि बीस फरवरी को रहस्यमयी ढंग से युवती लापता हो गई थी। उसका पति व अन्य ससुराल वाले भी फरार हो गए थे। युवती के पिता रिसाल ग्रामीणों के साथ एकत्र होकर पुलिस से बेटी बरामदगी की मांग करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति लोकेश समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
शनिवार को सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लोकेश ने बताया कि बीस फरवरी की रात को उसकी हत्या कर दी गई थी। 21 फरवरी की रात को चोरी छिपे गंगा किनारे शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया था, हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि हत्या कैसे की गई है। ग्रामीणों को शक होने पर फरार हो गया था। सीओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को भी दबिशें दी जा रही हैं।