फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The craze of digital library is increasing among the youth

युवाओं में बढ़ रहा है डिजिटल लाइब्रेरी का क्रेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
The craze of digital library is increasing among the youth
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में डिजिटल लाइब्रेरी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। युवाओं में डिजिटल लाइब्रेरी के बढ़ते क्रेज के मददेनजर नगर में इस समय आठ लाइब्रेरी काम कर रही हैं। युवाओं का कहना है कि डिजिटल लाइब्रेरी के शांतिपूर्ण माहौल में वह अपने एग्जाम की सही तरीके से तैयारी कर पा रहे हैं। डिजिटल लाइब्रेरी संचालक युवाओं को बेहद कम दामों में वाई-फाई व लाकर्स की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर के दौर में लोग डिजिटल की ओर बढ़ रहे हैं। अपना कैरियर बनाने का स्वपन देखने वाले युवा डिजिटल लाइब्रेरी का रूख कर रहे हैं। युवाओं में डिजिटल लाइब्रेरी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कई लोगों ने डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की है। नगर में सबसे पहले डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करने वाले युवा अनमोल का कहना है कि जब उसने डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की थी। तो लाइब्रेरी की सफलता पर संदेह था, लेकिन तीन माह में ही सारी सीट फुल हो गई। इस समय आठ डिजिटल लाइब्रेरी कार्यरत है। चौबीसों घंटे चलने वाली डिजिटल लाइब्रेरी में युवाओं को बेहद कम दाम में वाई-फाई व लाकर्स की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। युवा वहां के शैक्षिक वातावरण में अपनी पढ़ाई सही तरीके से कर पा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवा का कहना था कि लाइब्रेरी में किसी भी टॉपिक्स पर एक्सपर्ट के विचार व कंटेंट मिल जाते हैं। डिजिटल लाइब्रेरी में छात्र-छात्राएं आनलाइन क्लास भी अटेंड कर रहे हैं। एक छात्र का कहना था कि घर पर पढ़ाई का माहौल नहीं मिल पाता है। एक अन्य लाइब्रेरी संचालक का कहना था कि हम युवाओं को एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहे हैं। जहां वे एकाग्रचित होकर अपनी परीक्षा की तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed