फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The construction of Kanwar routes gained momentum

Amroha News: कांवड़ मार्गों के निर्माण में आई तेजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
The construction of Kanwar routes gained momentum
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा अभी दो माह दूर है, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने 23 किमी. लंबे कांवड़ पथ के निर्माण एवं मरम्मत के लिए पूरा जोर लगा दिया है। रास्ते में आने वाली पुलिया को तोड़कर नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अधिशासी अभियंता ने निर्माण कार्यों की निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। मुरादाबाद - ठाकुरद्वारा मार्ग का निर्माण भी सोमवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा जुलाई माह से शुरू होगी। डीएम अनुज सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को कांवड़ मार्ग की 23 किमी रोड की मरम्मत और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अगवानपुर से कांठ तक तीन करोड़ की लागत से साढ़े पांच मीटर चौड़ी रोड को दुरुस्त करने के लिए काम शुरू हो गया है। इस बीच पीडब्ल्यूडी ने सुंदरी पुलिया को तोड़कर पुल का निर्माण शुरू किया है। अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने रोड का निरीक्षण कर आवश्यक हिदायत दी।
विज्ञापन




छजलैट से लेकर कांठ तक (बिजनौर सीमा तक) 13 किलोमीटर लंबा स्टेट हाईवे का निर्माण कर रहा है। इस मार्ग की चौड़ाई दस मीटर होगी। 52 करोड़ की लागत से इस रोड का निर्माण गाजियाबाद की एक कार्यदायी संस्था कर रही है। शीघ्र ही इस मार्ग का काम तेज करने के लिए अभियंताओं ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------

मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग में सोमवार से आएगी तेजी
मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित जीरो प्वाइंट हाईवे से लेकर बिजना तक छह किलोमीटर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने करा दिया है। इसके लिए एनएनएआई ने पीडब्ल्यूडी को 11 करोड़ रुपये दिया था। अब पीडब्ल्यूडी मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा मार्ग के 22 किमी तक सोमवार से निर्माण कार्य शुरू करेगा। इसकी पुष्टि अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed