फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The condition of the guard in the goods train deteriorated

मालगाड़ी में गार्ड की हालत बिगड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The condition of the guard in the goods train deteriorated
मालगाड़ी डाउन के ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर उतार कर सीएचसी में भर्ती कराया मगर हात नाजुक होने पर रेलवे अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के थाना छजलैट क्षेत्र के गांव मुंडाला निवासी मुनिराज सिंह रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह बुधवार को मालगाड़ी बी पी आर डी डाउन को गाजियाबाद से मुरादाबाद के लिए साढ़े नौ बजे लेकर चले थे। जैसे ही मालगाड़ी हापुड़ से आगे आई तभी उनकी कमर से दर्द होना शुरू हो गया। दर्द को सहन करने की काफी कोशिश की लेकिन दर्द बढ़ता ही गया। जब दर्द असहनीय हो गया तो इसकी सूचना काफूरपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। तब तक मालगाड़ी गजरौला से निकल चुकी थी। जैसे ही गाड़ी काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां पर स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी को रुकवा कर ट्रेन मैनेजर को तत्काल एंबुलेंस 108 से सीएचसी में भर्ती कराया। इसकी सूचना उनके परिवार वालों को भी दे दी। डॉक्टरों ने ट्रेन मैनेजर का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उन्हें मुरादाबाद रेलवे अस्पताल को रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उन्हें रेलवे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed