{"_id":"672bdc8af3cf9bbd2e0918c7","slug":"the-condition-of-roads-and-drains-will-improve-in-576-panchayats-with-rs-50-crores-emphasis-will-also-be-on-cleanliness-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-128786-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 576 पंचायतों में 50 करोड़ से सुधरेगी सड़कों और नालियों की सूरत, स्वच्छता पर भी रहेगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 576 पंचायतों में 50 करोड़ से सुधरेगी सड़कों और नालियों की सूरत, स्वच्छता पर भी रहेगा जोर
Thu, 07 Nov 2024 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। किसी भी क्षेत्र के विकास का रास्ता गांव की पगडंडियों से होकर गुजरता है। गांव समृद्ध व खुशहाल होंगे तो देश भी तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। यही वजह है कि सरकार पंचायतों के विकास के लिए हर साल कराड़ों रुपये खर्च करती है। जिले में 576 पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए अलग-अलग मदों से 50 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इससे गांवों में सड़क, नाला, इंटरलॉकिंग व तालाब के अलावा स्वच्छता से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
ग्राम पंचायतों के विकास को केंद्रीय व राज्य वित्त के अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अलग-अलग मदों से बजट का आवंटन किया जाता है। जिसे गांव में खड़ंजा, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली, साफ-सफाई शौचालय, खेल मैदान आदि पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय सत्र 2024-25 में जिले की 576 पंचायतों को पंचम वित्त व 15वें वित्त से 50.38 करोड़ रुपये की राशि मिली है। जिससे गांवों में विकास कार्यों में तेजी आ सकेगी। विकास कार्यों के लिए मिली इस राशि को खर्च करने के लिए सचिवों व प्रधानों को निर्देश भी दिए गए हैं।
15वें वित्त की राशि से होता है पक्का निर्माण
पंचायतों को मिलने वाली 15वें वित्त की राशि से पक्के निर्माण कार्य कराए जाते हैं। जिसमें सीसी रोड, नाली व नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग आदि का काम कराया जाता है, जबकि इसी राशि की टाइड मद से स्वच्छता व पेयजल आदि से संबंधित कार्य कराए जाते हैं। वहीं राज्य वित्त से मिलने वाली राशि पंचायतों के केयरटेकर, प्रधान व पंचायत सहायकों के मानदेय व गांव में साफ-सफाई तथा फॉगिंग आदि पर खर्च होती है। डीपीआरओ ने बताया कि 15वें वित्त के तहत मिली राशि को खर्च करने में जनपद पूरे प्रदेश में दूसरे पायदान पर है।
विज्ञापन
खर्च में पिछड़ने पर रोकी गई थी सचिवों की वेतन वृद्धि
पंचायतों को मिलने वाली राशि को खर्च करने में पिछड़ने पर सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए सचिवों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद खर्च में पिछड़े 35 सचिवों की दो वित्तीय वर्ष की वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई थी।
15वें वित्त से ब्लॉकवार पंचायतों को मिली राशि
ब्लॉक - मिली राशि (करोड़ रुपये में)
अमरोहा - 3.63
मंडी धनौरा - 3.77
गजरौला - 3.32
गंगेश्वरी - 4.16
हसनपुर - 3.50
जोया - 5.09
-- --
पंचम राज्य वित्त वित्त से मिली राशि (करोड़ रुपये में)
अमरोहा - 3.39
मंडी धनौरा - 4.27
गजरौला - 3.57
गंगेश्वरी - 5.26
हसनपुर - 4.52
जोया - 5.84
-- -- -- --
जिले की 576 पंचायतों में पंचम राज्य वित्त व 15वें वित्त से मिली 50.38 करोड़ की राशि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए सभी सचिवों व ग्राम प्रधानों को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। गांव के विकास व स्वच्छता के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। - पारुल सिसोदिया, डीपीआरओ