{"_id":"681e697feb7fa6677e07b0d9","slug":"the-complainant-was-beaten-in-front-of-the-investigation-team-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139606-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जांच करने पहुंची टीम के सामने शिकायतकर्ता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जांच करने पहुंची टीम के सामने शिकायतकर्ता को पीटा
Sat, 10 May 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 10 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)।
हैंडपंप की शिकायत की जांच करने पहुंची पंचायत राज विभाग की टीम के सामने ही शिकायतकर्ता को दौड़ाकर पीटा गया। जबकि, पीड़ित ने पहले ही जान को खतरा बताते हुए पुलिस की मांग की थी। मामले में प्रधान पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बुडेरना गांव की है। गांव निवासी अंकित चौहान ने ग्राम प्रधान पर सरकारी हैंडपंप को उखड़वाकर एक निजी सबमर्सिबल की मोटर डलवाने का आरोप लगाया था। 15 अप्रैल को अंकित ने इस संबंध में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी विमल कुमार शिकायतीपत्र दिया था। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया ने मामले की जांच के लिए एडीपीआरओ विमल कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। बृहस्पतिवार को टीम जांच करने गांव पहुंची और शिकायतकर्ता अंकित चौहान को भी मौके पर बुलाया।
जांच कमेटी के सामने ही प्रधान पक्ष के घनश्याम, देवेंद्र, सतपाल और सुंदर ने शिकायतकर्ता अंकित चौहान को दौड़ाकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। जबकि, शिकायत करते समय अंकित चौहान ने जान को खतरा बताते हुए जांच करते समय मौके पर पुलिस को बुलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
वहीं, पंचायती राज अधिकारी का पत्र जारी होने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उधर, माहौल बिगड़ता देख जांच कमेटी बैरंग लौट आई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।