फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The car trampled on the life left in the collision of the bikes, the death of two friends

बाइकों की भिड़ंत में बची जान तो कार ने रौंदा, दो दोस्तों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The car trampled on the life left in the collision of the bikes, the death of two friends
हसनपुर-संभल मार्ग पर उझारी में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार चार लोग सड़क पर गिर गए। इसी बीच वहां से गुजरी बेकाबू कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में एक ही गांव के दो नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनाें को देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सैदनगली थानाक्षेत्र के सकतपुर-करनपुर गांव निवासी मुकेश पुत्र जगत सिंह गांव में ही सैलून की दुकान किए हैं। सोमवार दोपहर वह गांव के ही दोस्त विशाल (15) पुत्र इंद्रपाल व पुष्पेंद्र (15) पुत्र मोमराज के साथ बाइक से हेयर कटिंग की मशीन की मरम्मत कराने के लिए हसनपुर जा रहे थे। संभल-हसनपुर मार्ग पर उझारी में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइकें और उनपर सवार लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान हसनपुर की ओर से आ रही बेकाबू कार ने चाराें लोगों को रौंदते व बाइक में टक्कर मारते हुए कुछ दूर निकल गई। हादसे में विशाल व पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश और दूसरी बाइक पर सवार संजीव निवासी मेहंदीपुर गांव थाना सैदनगली घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। आर्थिक मदद का भरोसा दिया। कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों व कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed