फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The car of the youths who came to the city for shopping was vandalized.

Amroha News: नगर में खरीदारी करने आए युवकों की कार में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The car of the youths who came to the city for shopping was vandalized.
गजरौला। नगर में खरीदारी करने आए युवकों की कार में दबंगों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर कार सवारों से भी मारपीट को उतारू हो गए। आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर भाग गए। पीड़ितों ने थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी सचिन कुमार नर्सरी संचालक हैं। वह बुधवार दोपहर कार से नगर में खरीदारी करने आए थे। साथ में उनका गांव का ही दोस्त भी था। बस्ती मार्ग स्थित एक मॉल के सामने कार लगाकर उतर रहे थे। इस बीच बाइकों पर सवार युवक आए।
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने बाइक से कार छू जाने पर गाली गलौज करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। सचिन व उनके साथी ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट को उतारू हो गए। इस दौरान इकट्ठी हुई भीड़ को देख आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग गए। सचिन थाने पहुंचेे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष रफा दफा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed