{"_id":"6943198466dda33703005e1d","slug":"the-car-fell-into-a-ditch-due-to-poor-visibility-in-the-fog-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-153636-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोहरे में दिखाई नहीं देने के कारण खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोहरे में दिखाई नहीं देने के कारण खाई में गिरी कार
विज्ञापन
गजरौला। कोहरे में दिखाई नहीं देने पर कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। कार सवारों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने कार को खाई से बाहर निकाला।
हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे तिगरी और ओसीता जगदेवपुर मार्ग पर रेलवे के हाई गेज के निकट हुआ। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ओसीता जगदेवपुर के अंडरपास से एक कार तिगरी की तरफ जा रही थी। कार ने ओसीता जगदेवपुर रेलवे अंडरपास को पार किया। इस दौरान घना कोहरा आ रहा था। जिसमें कुछ दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे ही कार रेलवे अंडरपास को पार होकर रेलवे के हाई गेज के निकट से निकली, चालक को आगे का दिखाई नहीं दिया। वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि उसकी रफ्तार अधिक नहीं थी। इस कारण उसने कई पलटे नहीं खाए। कार चालक और उसके साथी ने कूदकर जान बचाई। उनके शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। उन्होंने किसी तरह कार को खंदक से बाहर निकाला।
-- -- -