{"_id":"618acae213ada028016f3b4d","slug":"the-car-became-a-ball-of-fire-the-doctor-saved-his-life-by-jumping-jpnagar-news-mbd4089125164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी कार, डॉक्टर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा-जोया रोड पर धू-धूकर जलती डॉक्टर की कार। संवाद
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। जिला अस्पताल से सैदनगली जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर की चलती कार आग का गोला बन गई। आग की लपटों ने थोड़ी देर में पूरी कार को चपेट में ले लिया। डॉक्टर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पूरी कार जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
सैदनगली की राजकीय होम्योपैथिक पीएचसी पर डॉ. आसिफ अली बतौर प्रभारी तैनात हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह जिला अस्पताल में होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी से मिलकर कार से लौट रहे थे। कार अमरोहा-जोया रोड स्थित सदर विधायक महबूब अली के पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, तभी कार के बोनट में आग लग गई। इससे पहले डॉ. आसिफ अली कुछ समझ पाते। आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी देर में कार धू-धूकर जलने लगी। डॉ. आसिफ अली ने अपने जरूरी सामान के साथ कूदकर जान बचाई। कार में आग लगती देख कर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों तरफ से वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल चलती कार में लगी आग पर काबू पाया। डॉ. आसिफ अली ने आग लगने का कारण बोनट में शार्टसर्किट होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।