फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bus ran more than the capacity of five hundred km unimpeded

पांच सौ किमी बेरोक टोक दौड़ी चली आई क्षमता से अधिक सवारी भरी बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The bus ran more than the capacity of five hundred km unimpeded
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुसने के कारण हादसे का शिकार हुई डबल डेकर गजरौला तक पांच सौ किमी की दूरी तय कर बेरोक टोक चली आई। क्षमता से अधिक सवारी वाली बस को हाईवे पर न तो किसी थाना पुलिस ने रोका और न ही कहीं पर एआरटीओ ने चेक किया।
विज्ञापन

गोंडा के चोटीपुर से गोंडा व बहराइच के मजदूरों को लेकर हरियाणा के अंबाला को चली डबल डेकर में भूसे की तरह ठूंस कर लादा गया था। एआरटीओ एके सिंह राजपूत के मुताबिक बस में ऊपर और नीचे 20 स्लीपर थे, जबकि पीछे की तरफ दस सीट थीं। एक स्लीपर पर दो ही यात्रियों को बिठाया जा सकता है, जबकि सीट पर सिर्फ एक यात्री के बैठने की अनुमति होती है। इस तरह बस में 50 ही मजदूर बैठने चाहिए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में मजदूरों को इस तरह लादा गया था कि एक दूसरे से सटे हुए थे। हादसे के बाद 26 घायलों को तो पुलिस ने सीएचसी में ही भर्ती करा दिया था, जबकि तकरीबन 60-65 लोग मामूली रूप से घायल तो हुए थे, लेकिन उनको सीएचसी ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। बस में कम से कम 40 लोग क्षमता से अधिक सवार थे। इसके बावजूद गोंडा से चली बस बिना रोक टोक 497 किमी की दूरी तय कर गजरौला तक पहुंच कर हादसे का शिकार हो गई। इसमें दिलचस्प बात यह है कि हाईवे पर ओवरलोड बस को कहीं पर किसी थाना पुलिस ने नहीं रोका। कई जिलों को पार कर आई बस को किसी एआरटीओ ने भी चेक नहीं किया। लोगों में चर्चा है कि पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से ओवरलोड डग्गामार बेरोकटोक दौड़ रही हैं। एआरटीओ प्रवर्तन एके सिंह राजपूत का कहना है कि उन्होंने रात दो बजे तक हाईवे पर खुद चेकिंग अभियान चलाया था, लेकिन यह बाद में आई होगी।
विज्ञापन

हादसे के बाद उन्होंने मुआयना किया। बस का परमिट, फिटनेस, कागजात देखे। बस का बीमा 29 सितंबर-22 तक का, परमिट सितंबर-2026, फिटनेस भी अप्रैल-2023 तक की है। प्रदूषण के कागजात भी सही थे। बस में 15-20 यात्री क्षमता से अधिक थे। इतना कभी कभार चालक सवारियों की हालत को देख मानवता के नाते कर लेते हैं-एके सिंह राजपूत, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed