फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bridegroom kept praying at the time of marriage, the young man ran away with the groom's father's money

निकाह के समय दुआ करते रहे बराती, दूल्हे के पिता के रुपये लेकर भागा युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The bridegroom kept praying at the time of marriage, the young man ran away with the groom's father's money
डिडौली/जोया(अमरोहा)। निकाह के दौरान दुआ करते समय एक युवक दूल्हे के पिता के बैग से करीब दो लाख रुपये चोरी कर रफूचक्कर हो गया। रुपये चोरी करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के शहवाजपुर कलां गांव निवासी मोहम्मद अली के बेटे सरताज की बरात डिडौली के गांव टिकिया फत्तेपुर में आई थी। शादी का कार्यक्रम संभल चौराहा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे निकाह की रस्म अदा की गई। इस दौरान बराती पक्ष के लोग दुआ कर रहे थे। तभी एक युवक दूल्हे के पिता ने बैग से करीब दो लाख रुपये निकालकर फरार हो गया। जैसे ही दूल्हे के पिता मोहम्मद अली ने बैग में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। घटना से हड़कंप मच गया। बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो एक युवक रुपये निकालते दिखाई दिया। बाद में तमाम बराती एकत्र होकर जोया चौकी पहुंचे। यहां तहरीर देर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed