फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bride went with her lover 36 hours before the wedding ceremony, the matter reached the police station

बरात आने के 36 घंटे पहले प्रेमी संग गई दुल्हन, थाने पहुंचा मामला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The bride went with her lover 36 hours before the wedding ceremony, the matter reached the police station
बरात आने से 36 घंटे पहले दुल्हन प्रेमी के साथ चली गई। युवती के गायब होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजन चुपचाप युवती को तलाश करने में जुट गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। युवती के परिजन थाने पहुंचे और एक युवक पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसके भाई को हिरासत में लिया। बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के गांव में तय किया था। बृहस्पतिवार का दिन बरात आने के लिए निश्चित किया गया। इस कारण कई दिन से दोनों के परिजन विवाह की तैयारां चल रही थीं। लड़की वालों ने दहेज में देने के लिए सामान भी खरीद लिया। घर में विवाह का मंगल गान चल रहा था, लेकिन बरात आने से 36 घंटे पहले ही मंगलवार की रात किसी समय युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। बुधवार की सुबह परिजनों को युवती चारपाई पर नहीं मिली तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने चुपचाप युवती की तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारी और संबंधियों में उसे तलाश किया। मगर कहीं पर पता नहीं चला। इसके बाद युवती के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के एक युवक पर युवती के अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद थाना पुलिस ने भानपुर निवासी अरविंद के खिलाफ युवती के अपहरण का केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह हाथ नहीं लगा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे जा रही है। आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात आने से पहले गायब हुई युवती की तलाश में परिजन आस पास के गांवों में भी गए। इस दौरान उनको बताया गया कि युवती को भानपुर गांव का एक युवक ले गया। जिसके बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और युवती के बारे में जानकारी हासिल की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों के साथ गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed