{"_id":"684b32cae0d07b0755065593","slug":"the-body-of-a-person-found-near-the-bank-in-mangarola-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141691-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंगरौला में बैंक के पास मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंगरौला में बैंक के पास मिला व्यक्ति का शव
Fri, 13 Jun 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। गांव मंगरौला स्थित प्रथमा बैंक की शाखा के पास बृहस्पतिवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की पहचान आगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी विनोद के रूप में होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार को गांव मंगरौला स्थित प्रथमा बैंक की शाखा के पास शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि करीब पांच साल पहले विनोद को पत्नी भी छोड़कर चली गई थी। तभी से वह विनोद नशे का आदी था। माना जा रहा है कि अधिक गर्मी की वजह से मौत हो गई। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।