फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bluff of selling another's shop as his own, grabbed five and a half lakhs

दूसरे की दुकान अपनी बताकर बेचने का दिया झांसा, साढ़े पांच लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The bluff of selling another's shop as his own, grabbed five and a half lakhs
दूसरे की दुकान अपनी बता कर साढ़े पांच लाख रुपये हड़पने के मामले में देहात थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव धनोरी मीर में वसीम अली का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि उन्होंने 60 गज जमीन की दो दुकानें का सौदा मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के पारा खालसा निवासी जुल्फिकार से किया था। दोनों दुकानों की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये में तय हुई थी। जुल्फिकार दुकानों को अपनी बताता था और उसने दुकान में मेडिकल भी चला रखा था। इस दौरान वसीम अली उसके झांसे में आ गया और 11 जुलाई 2022 को चार लाख रुपये निकालकर जुल्फिकार को दे दिए। जबकि डेढ़ लाख रुपये रजिस्ट्री कराने के बाद देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि 20 अक्तूबर 2022 जुल्फिकार ने बकाया रुपये मांगे और बैनामा कराने के लिए कहा। लिहाजा वसीम ने बकाया डेढ़ लाख रुपये भी जुल्फिकार को दे दिए। इसके बाद पता चला कि जुल्फिकार दुकानों का मालिक नहीं है। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। अब एसीजेएम के आदेश पर जुल्फिकार के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed