फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The birth anniversary of Hazrat Ali was celebrated with a procession.

Amroha News: जुलूस निकाल कर मनाया गया हजरत अली की विलादत का जश्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of Hazrat Ali was celebrated with a procession.
नौगांवा सादात। कस्बे में जुलूस निकालते हुए दामाद-ए-रसूल हजरत अली की यौमे विलादत का जश्न मनाया गया। खुशियां मनाते हुए जगह-जगह केक काटे गए। मिठाई बांटकर लोगों ने एक-दूसरे को मौला अली की यौमे विलादत की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही कस्बे में जश्न का माहौल रहा। आशिकाने अली ने घरों में महफिलें सजा कर नियाज दिलाई। वहीं, इमाम बारगाहों ने विशेष महफिलों का आयोजन किया गया। उलेमाओं ने हजरत अली की खूबियां और इस्लाम में आपका मर्तबा बयां किया। उधर, दूसरी तरफ अंजुमन खादिमाने इमाम-ए-जमाना के तत्वावधान में मोहल्ला गूला तालाब स्थित इमाम बारगाह हाजी रजी हसन से जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान फिजा में हर तरफ या अली- या अली की गूंज सुनाई दी। तयशुदा रास्तों से गुजरते हुए देर शाम जुलूस वापस इमाम बारगाह रजी हसन पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस का संचालन अब्बास अली आब्दी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना शब्बर अली, मौलाना हसन हैदर, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद फजल, अली हैदर आदि मौजूद रहे। जुलूस के समापन पर मुल्क में अमन चैन व कौम की सलामती के लिए दुआ कराई गई। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। देर रात तक बस्ती में महफिलों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed