फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The amount received from the Fifth Finance Commission was sent to the accounts of the Panchayats

Amroha News: पंचायतों के खातों में भेजी गई पंचम वित्त आयोग से मिली राशि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
The amount received from the Fifth Finance Commission was sent to the accounts of the Panchayats
अमरोहा।
विज्ञापन

पंचायतों में खर्च के लिए जिले को पंचम वित्त आयोग से मिली राशि को पंचायतों के खातों में भेज दिया गया है। 576 पंचायतों के लिए 11.86 करोड़ रुपये की राशि जिले को प्राप्त हुई थी। इस राशि से प्रधान, केयरटेकर, पंचायत सहायकों के मानदेय समेत साफ-सफाई का काम किया जा सकेगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया ने बताया कि जिले को पंचम वित्त से मिली राशि पंचायतों के खातों में भेज दी गई है। गंगेश्वरी ब्लॉक की पंचायतों को दो करोड़ 55 लाख 73 हजार 43, अमरोहा ब्लाॅक की पंचायतों को एक करोड़ 32 लाख 17 हजार 182, गजरौला ब्लॉक की पंचायतों को एक करोड़ 35 लाख 69 हजार 512, हसनपुर ब्लाॅक की पंचायतों को दो करोड़ 11 लाख 71 हजार 162, धनौरा ब्लॉक की पंचायतों को एक करोड़ 90 लाख 20 हजार 817 व जोया ब्लॉक की पंचायतों को दो करोड़ 60 लाख 91 हजार 127 रुपये की राशि दी गई है।साथ ही सभी सचिवों को राशि खर्च कर उपभोग प्रमाण पत्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतों में होंगे काम
अमरोहा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतों में कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पंचायतों में बजट की रकम भेज दी गई है। मिशन के तहत पंचायतों में साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध किए जाएंगे तथा कूड़ा निस्तारण के लिए भी काम होगा। घर-घर से कूड़ा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा भी खरीदी जाएंगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पहले भी कई गांवों में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए गए हैं। जहां कूड़े से कंपोस्ट बनाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed