फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The accused of cow slaughter with a reward of twenty thousand arrested

बीस हजार का इनामी गोकशी का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The accused of cow slaughter with a reward of twenty thousand arrested
डिडौली पुलिस की गिरफ्त में इनामी। - फोटो : JPNAGAR
डिडौली। गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहे बीस हजार रुपये के इनामी तस्कर को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उसके फरार दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि ग्यारह सितंबर को डिडौली पुलिस ने सहसपुर अलीनगर गांव के जंगल में गोकशी पकड़ी थी। पुलिस ने दो आरोपी आमिर और मोहम्मद फहद को मौके पर गिरफ्तार कर लिया था। जबकि कादिर, गुलाम और शाहिदा उर्फ भूरिया सहित तीन तस्कर फरार हो गए थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। इस मामले में फरार आरोपी गुलाम पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसओ रमेश सहरावत, एसआइ संजीव कुमार, सिपाही नरेंद्र रावत और दिलशाद की टीम ने आरोपी गुलाम को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के मुताबिक गुलाम के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसके अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed