फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   TET today: Cyber ??cafe and photostat shop will remain closed

टीईटी आज : बंद रहेंगे साइबर कैफे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
TET today: Cyber ??cafe and photostat shop will remain closed
शिक्षक पात्रता परीक्षा 22 केंद्रों पर रविवार (आज) को दो पालियों में होगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा ढाई से पांच बजे तक होगी। प्रशासन ने परीक्षा कराने की पूरी तैयारी कर ली है। अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले केंद्रों पर पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। वहीं दूर गांव-शहरों से आने वाले अभ्यर्थी रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को होगी। जिले में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल 12 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत है। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8,378 अभ्यर्थी ने पंजीयन कराया है। परीक्षा को नकल विहीन और कोविड प्रोटोकॉल के बीच आयोजित कराने को लेकर प्रशासन सतर्क है। केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित करने के साथ-साथ सभी केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक नामित किया गया है। अभ्यर्थियों को मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से लाना होगा। साथ ही परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। पुलिस ने दुकानों को निन्हित कर लिया है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed