फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tet, paper, destroyed

टीईटी के फटे पेपर मिलने से सनसनी

Tue, 20 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
tet, paper, destroyed
टेट
आवास विकास स्थित हिल्टन स्कूल के बाहर सड़क पर टीईटी के प्रश्नपत्र फटे हुए मिलने की सूचना पर अफसरों ने दौड़ लगा दी। मौके पर पहुंचेे अफसरों ने फटे हुए पेपरों को वहां से बरामद कर जांच को आफिस ले आए।
विज्ञापन


इसके बाद उक्त पेपरों का जिले को प्राप्त हुए टीईटी प्रश्नपत्रों की सीरीज से मिलना कराया गया। एक भी प्रश्न सीरीज से मैच नहीं खाया है। अफसरों ने बताया कि किसी शरारती तत्व की यह हरकत हो सकती है। इसकी जांच कराई जाएगी। इस संबंध में लखनऊ से आए स्टेट पर्यवेक्षक को अवगत कराया गया। उधर, टीईटी का पेपर लीक होने की आशंका से खलबली मची रही। 
विज्ञापन


सोमवार को जिले में सात केंद्रों पर शिक्षक पात्रता की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान शाम चार बजे के करीब जिला विद्यालय निरीक्षक को फोन पर सूचना मिली की आवास विकास स्थित हिल्टन स्कूल के बाहर सड़क पर टीईटी के प्रश्नपत्र फटे हुए पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के नंबर की एक गाड़ी आई थी, प्रश्नपत्र फाड़ कर वहां फेंककर भाग गई है। यह सूचना मिलती है अफसरों में खलबली मच गई है। डीआईओएस समेत मौके पर पहुंची टीम ने सड़क पर फटे हुए टीईटी के फोटो स्टेट प्रश्नपत्रों को वहां से बरामद किया। मौके पर एक भी व्यक्ति नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के नंबर की जो गाड़ी आई थी, उसमे बैठे लोग प्रश्नपत्रों को बेचना का प्रयास कर रहे थे, जब किसी ने प्रश्नपत्रों को नहीं, लिया तो वह प्रश्नपत्रों को फाड़ कर फेंक कर वहां से भाग गए हैं। यह घटना जिले में आग की तरफ फैल गई।

फटे हुए प्रश्नपत्रों का किया गया मिलान
 हिल्टन स्कूल की सड़क पर जो प्रश्नपत्र फटे हुए मिले थे उनका मिलान राजकीय इंटर कालेज में स्टेट पर्यवेक्षक राजेश कुमार की मौजूदगी में कराया गया। अफसरों ने बताया कि सभी कोड के प्रश्नपत्रों की सिरीज से उक्त प्रश्नों को मिलना किया गया है।

लेकिन एक भी प्रश्न इससे मैच नहीं खाया है। सभी प्रश्नपत्र अलग थे। अफसरों ने पेपर लीक होने की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है। कहा कि किसी शरारती तत्व ने ऐसा किया है। इसकी जांच कराई जाएगी। इसका पेपर पर कोई असर नहीं पड़ा है। पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न हुई है। 

दूसरी पाली की परीक्षा में टीईटी के जो प्रश्नपत्र फटे हुए मिले हैं, उनका जिले को प्राप्त हुए प्रश्नपत्रों की सीरीज से मिलान किया गया है। लेकिन एक भी प्रश्न मैच नहीं खाया है। इससे परीक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा है। परीक्षा पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। हालांकि मामले की जांच कराई जाएगी। -रविदत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक


टीईटी एग्जाम के प्रश्नपत्र फटे हुए मिलने की सूचना मिली है, इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक से जानकारी की जा रही है। मामले की जांच कराई जाएगी। बताया कि जिले में शांतिपूूर्ण तरीके से टीईटी की परीक्षा संपन्न हुई है।  वेद प्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed