फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tention to station officer

आईओ की पड़ताल से बढ़ेगी थानेदारों की टेंशन

Fri, 07 Oct 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 07 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
tention to station officer
गाय - फोटो : अमर उजाला
 बंद गोशाला को पशु सुपुर्द किए जाने का मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद अफसर जांच को लेकर गंभीर हो गए हैं। एएसपी की पड़ताल थानेदारों की टेंशन बढ़ा रही है। उनके द्वारा पहले बंद और फिर दूसरी गोशाला में जाकर पशुओं का सत्यापन किया जाएगा। सुपुर्दगीनामे की भी जांच की जाएगी। बहरहाल अभी तक जांच अधिकारी की विवेचना रिकार्ड तलबी तक सिमटी है। 
विज्ञापन


उ.प्र. गो सेवा आयोग के सदस्य राहुल सिंह ने एसपी से सूचना प्राप्त करने के बाद जब वृंदावन गोशाला उत्थान समिति का स्थलीय निरीक्षण किया था तो मौके का नजारा देखकर दंग रह गए थे। यहां गोशाला की बजाय ईख खड़ी मिली थी, जबकि जनपद के पांच थानों की पुलिस बराबर उसको पशु भेज रही थी। अगस्त माह में गजरौला, धनौरा, देहात, हसनपुर व डिडौली थाने से 29 पशु गोशाला के सुपुर्द किए गए थे।
विज्ञापन


कई साल से गोशाला बंद होने के मामले को लेकर आयोग के सदस्य संजीदा हो गए थे। उन्होंने लखनऊ के अन्य सदस्यों को मामले से अवगत कराया था। आईजी को भी जनपद पुलिस की करतूत बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के तूल पकड़ते ही अफसर भी हरकत में आ गए थे। एसपी ने पूरे मसले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर को सौंप दी थी। अब जांच अधिकारी द्वारा प्रकरण को संजीदगी से लिया जा रहा है। उन्होंने पांचों थानेदारों से मवेशियों से संबंधित सुपुर्दगीनामे तलब किए हैं। 


इसके अलावा उनके द्वारा की जा रही तफ्तीश का कार्य धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। पहले बंद और फिर उन्होंने दूसरी गोशालाओं में दिए पशुओं की काउंटिंग करने का फैसला लिया है। बात चाहें जो भी हो, लेकिन एएसपी की जांच से मामले में फंसे पांचों थानेदारों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed