फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tennis: Rajan Beri defeated number two ranked Pawan Jain

टेनिस : राजन बेरी ने नंबर दो रैंक के पवन जैन को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Tennis: Rajan Beri defeated number two ranked Pawan Jain
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एचएस चड्ढा अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स टेनिस कप में सोमवार को कई आयु वर्गों में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। 60 आयु वर्ग में राजन बेरी ने इंडिया नंबर दो रैंक के खिलाड़ी पवन जैन को 2-6, 7-5 से पराजित कर वाहवाही लूटी और फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय टेनिस संघ व ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के समन्वय से मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के गेम्स क्लब में बुधवार को इसका समापन होगा। मंगलवार को हुए मुकाबलों में 65 आयु वर्ग में हैदराबाद के सुरेश मुर्थती ने भोपाल के ओपी दीक्षित को 6-2, 6-4 से हराया। 60 आयु वर्ग में असम के खिलाड़ी दिलीप ने अरुण को 6-0, 6-1 से हराया। नोएडा के अरुण कटारिया ने फरीदाबाद के आमिर हसन को 6-4, 10-6 से पराजित किया। लखनऊ के आलोक भटनागर ने दिल्ली के राजदत्त को 6-4, 6-0 से हराया।
विज्ञापन

दिनेश चंद्रा ने संजीव मेगन को 6-0, 6-3 से शिकस्त दी। नाथद्वारा के दीपक ने 50 आयु वर्ग में अब तक अजेय रहे विजय वर्मा जी को 6-1, 10-3 से करारी शिकस्त देकर सबको चौंका दिया। दिल्ली की 60 आयु वर्ग की विजेता जोड़ी, पवन जैन व रवीन ने पुनीत गुप्ता व कर्नल नेहरु को 6-2, 6-4 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिक्स्ड डबल्स में आलोक व विभा ने रायबरेली की अमिता मौर्य व सुनील कुमार को 6-3, 6-3 से हराया। 60 आयु वर्ग में टूर्नामेंट सचिव अवनीश रस्तोगी ने बताया कि फाइनल मुकाबले बुधवार सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे। मंगलवार को प्रतियोगिता में डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. संजय शाह, उमेश मित्रा, गुरजीत सिंह, बंटी तालान, ओजस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed