फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ten villages of ganga side is in red jone

गंगा किनारे 53 गांवों में हड़कंप, रेड जोन में हैं 10 गांव, जागते रहो का संदेश0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
ten villages of ganga side is in red jone
अमरोहा। उत्तराखंड में बांध टूटने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अफसर गंगा किनारे गांवों में पहुंचे। लोगों से मुलाकात किया। जिले में 53 गांव गंगा किनारे हैं जिनमें 10 गांव रेड जोन में हैं। मुनादी करवा कर गांववालों को जागरूक किया। इसके अलावा लाउडस्पीकर से जानकारी दी। गांववालों को ठहरने के लिए परिषदीय स्कूलों को तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा एसडीएम और तहसीलदार को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं गंगा पार खेती के लिए जाने वाले किसानों को उधर आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड में आई आपदा के बाद गंगा उफान पर है। इसे देखते हुए प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट कर दिया है। गंगा में पानी का बहाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। जिले में भी गंगा गुजरती हैं। धनौरा, बछरायूं, गजरौला, हसनपुर और रहरा थानाक्षेत्रों में 53 गांव गंगा किनारे बसे हैं। इसमें दस गांवों को रेड जोन में रखा गया हैं। विशेषज्ञों ने सतर्कता बरतने को निर्देश दिया है। डीएम उमेश मिश्र और एसपी सुनीति ने दोपहर में गंगा किनारे गांवों में पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। उनके दिनचर्या के बारे में जाना। वह तिगरी गंगा घाट में लोगों को बचाव के तरीके अपनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा गंगा किनारे के गांवों में अफसरों की ड्यूटी आवंटित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा और पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है। बाढ़ चौकियों पर खास सतर्कता अपनाई जा रही है। गांववालों से कहा गया है कि रात में जागते रहें। खान पान की सामग्री को अपने पास रखें। पानी बढ़ने की जानकारी मिलने पर ऊंचे जगह पर जाए। बच्चों, परिवार के सदस्यों का ख्याल रखें। इससे पहले एसपी सुनीति ने सुरक्षा के लिहाज से थाना पुलिस से गंगा किनारे बसे गांवों की सूची तबल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed