{"_id":"5ff0c6198ebc3e3bb42431c2","slug":"teenager-died-to-shock-of-current-jpnagar-news-mbd3747497195","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। घर के बाहर खड़े बिजली के खंभे से निकल रहे तार की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
यह घटना रजबपुर कस्बे की हैं। यहां पर कदीर का परिवार रहता है। कदीर मजदूरी करते हैं। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे उनका 14 वर्षीय बेटा सुहेल घर के बाहर खेल रहा था। बताते हैं कि उनके घर के आगे ही बिजली का खंभा लगा हैं। उसमें से एक तार निकल रहा था। जैसे ही सुहेल उसके करीब पहुंचा तो वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। थोड़ी देर बाद घर के बाहर निकली एक महिला ने उसे चिपके देखा तो शोर मचा दिया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजन किशोर को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है।