फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teams formed to investigate unfunded colleges

Amroha News: बिना मान्यता चल रहे वित्तविहीन कॉलेजों की जांच को बनाईं टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Teams formed to investigate unfunded colleges
अमरोहा। बिना मान्यता कक्षाओं का संचालन करने वाले विद्यालय अब कार्रवाई की जद में आएंगे। जांच के लिए डीआईओएस ने तहसीलवार टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

कक्षा आठवीं तक की मान्यता लेकर नौवीं से लेकर इंटर तक की कक्षाओं का संचालन करने वाले कॉलेज अब जांच के दायरे में आएंगे। विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति की बैठक में सभापति एवं एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने जांच के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने तहसीलवार टीमों का गठन किया है। यह टीमें बिना मान्यता चल रहे वित्तवहीन कॉलेजों की जांच करेंगी। साथ ही कक्षा आठ तक की मान्यता लेकर कक्षा नौ, 10, 11 एवं इंटर तथा 10वीं तक की मान्यता लेकर 11 एवं 12वीं की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे बच्चों का स्कूल प्रबंधक दूसरे कॉलेजों से परीक्षा फार्म भरकर बोर्ड की परीक्षा में शामिल करा देते हैं। ऐसे स्कूलों का चिह्नीकरण करने के लिए डीआईओएस ने तहसीलवार टीमों का गठन किया है। डीआईओएस ने बताया कि बिना मान्यता कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।


ये बनीं टीमें
अमरोहा तहसील के लिए राजकीय इंटर कॉलेज धनौरा उर्फ मुरादनगर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार व राजकीय हाईस्कूल याकूबपुर की प्रधानाचार्या किरनलता, नौगांवा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा के प्रधानाचार्य ललित कुमार व राजकीय हाईस्कूल खुंगावली के प्रधानाचार्य संजीव कुमार, धनौरा के लिए राजकीय हाईस्कूल बछरायूं के प्रधानाध्यापक धर्म सिंह व राजकीय हाईस्कूल ढ्योटी के प्रधानाचार्य डॉ. मृढिक व्रतेश व हसनपुर के लिए राजकीय हाईस्कूल देहरी गुर्जर के प्रधानाचार्य पवन कुमार त्यागी व राजकीय इंटर कॉलेज बांस का कला के प्रभारी प्रधानाचार्य विकास कुमार को जांच अधिकारी बनाते हुए टीमों का गठन किया है। इसके साथ ही संबंधित तहसीलों के समस्त नोडल प्रधानाचार्यों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed