{"_id":"66fc93ccade877e7270e4734","slug":"teachers-organizations-demanded-a-fair-investigation-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-126754-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षक संगठनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षक संगठनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
अमरोहा।
गजरौला ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर ठेर में प्रधानाध्यापक के आत्महत्या करने से शिक्षक संगठनों में रोष है। घटना की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक जमा होना शुरू हो गए। शिक्षक संगठनों ने मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की मौत से शिक्षकों शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कहना है कि शिक्षकों को लगातार बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे वह जान तक देने पर मजबूर हो रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि विभागीय अधिकारी शिक्षकों को प्रताड़ित करते हैं। स्कूल में बच्चों और शिक्षकों द्वारा सफाई करने को लेकर उनको प्रताड़ित किया जा रहा था।
एक तरफ तो स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं स्कूल में शिक्षकों और बच्चों द्वारा सफाई करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाती है। यह दोहरी नीति है। मामले में जो भी दोषी हों, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने भी घटना को निंदनीय बताया है। कहा कि जो भी हुआ, वह ठीक नहीं हुआ। शिक्षकों को लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।