{"_id":"6ada6efd7573fc63400aa65e","slug":"teacher-mlc-elections-today-5814-voters-to-cast-their-ballots-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176171-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिक्षक एमएलसी चुनाव आज, 5814 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिक्षक एमएलसी चुनाव आज, 5814 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
अमरोहा। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सात मतदान केंद्रों पर 5814 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3488 पुरुष और 2326 महिला मतदाता शामिल हैं। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत चार कार्मिकों की तैनाती की गई है। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। निर्वाचन को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
गजरौला में सबसे अधिक मतदाता : जिले में बनाए गए सात मतदान केंद्रों में क्षेत्र पंचायत अमरोहा के कार्यालय में सबसे पहले केंद्र स्थापित किया गया है, जहां 1165 मतदाता पंजीकृत हैं। नगर पंचायत नौगावां सादात के सभागार में 450 मतदाता वोट डालेंगे। क्षेत्र पंचायत जोया में 812, हसनपुर में 711 और गंगेश्वरी में 430 मतदाता हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत धनौरा के कार्यालय में 1028 मतदाता पंजीकृत हैं। क्षेत्र पंचायत गजरौला के मतदान केंद्र पर सबसे अधिक 1218 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।