फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teacher ability test

महिला परीक्षार्थी को बीच परीक्षा से उठा कर बाहर भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
teacher ability test
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा देने नगर के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज पहुंची महिला परीक्षार्थी को शिक्षकों ने बीच परीक्षा से उठाकर बाहर भेज दिया। इससे पहले परीक्षार्थी अपना आधा पेपर हल कर चुकी थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीएम और एडीएम से की। उन्होंने अनसुना कर दिया। लिहाजा परीक्षार्थी का पेपर छूट गया।
विज्ञापन

मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव बक्खरपुर निवासी मीनू हसनपुर के एक डिग्री कॉलेज से बीएड कर रही है। उसका बुधवार को अमरोहा नगर के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर था। आरोप के मुताबिक उसके पास मार्कशीट की फोटो कॉपी थी। जो उसने मुन्नी देवी अस्पताल से सत्यापित करा रखी थी। चेकिंग के दौरान उसे परीक्षा में जाने की अनुमति दे दी गई। उसने ओएमआर शीट भर दी, साथ ही आधा पेपर भी हल कर दिया। कक्ष में मौजूद शिक्षक ने मार्कशीट की फोटोकॉपी को स्कूल से सत्यापित कराने की बात कही और उसे बाहर निकाल दिया। बाहर आने के बाद छात्रा ने डीएम से इसकी शिकायत की। डीएम ने पूरी बात सुनने के बाद फोन काट दिया। एडीएम गुलाब चंद और एएसपी अजय प्रताप सिंह आ गए। मीनू ने यह शिकायत उनसे भी की, लेकिन उन्होंने भी अनसुना कर दिया। अधिकारियों की ऐसी कार्यशैली देखकर मीनू भावुक हो गई। उसने फोन कर अपने भाई को बुलाया और मार्कशीट की फोटो कॉपी को सत्यापित कराने के लिए हसनपुर गई। इस दौरान उसका पेपर छूट गया। इस दौरान कई परीक्षार्थियों के अभिभावकों में गुस्सा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed