{"_id":"65f898d14075598e7604455d","slug":"tea-and-samosa-will-be-rs-8-and-coffee-will-be-rs-15-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-115722-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चाय व समोसा 8 तो 15 रुपये की होगी कॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चाय व समोसा 8 तो 15 रुपये की होगी कॉफी
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों द्वारा किये जाने वाले खर्च की दरें भी तय कर दी हैं। चुनावी सीजन में प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को परोसे जाने वाली चाय आठ रुपये की होगी तो, समोसा भी आठ रुपये का होगा। वहीं, एक काॅफी पंद्रह तो दूध की कीमत 65 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है।
जिले में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए 28 मार्च से चार अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। इसके बाद पांच व छह अप्रैल को नामांकनपत्राें की जांच की जाएगी। आठ अप्रैल को नाम वापसी के बाद चुनावी सभाओं का दौर शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सामानों पर होने खर्च के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को परोसे जाने वाली चाय और समोसा आठ-आठ रुपये के होंगे। कॉफी 15 रुपये की होगी, तो प्रति व्यक्ति खाने की दर 65 रुपये निर्धारित की गई है। चाय की पत्ती 270 रुपये किलो, 300 एमएल की कोल्ड ड्रिंक 16 रुपये, एक लीटर की साठ व सवा लीटर की कोल्ड ड्रिंक 70 रुपये की होगी। पकौड़ी की दर 120 रुपये प्रति किलो रहेगी।
इसके अलावा सामान्य कुर्सी का किराया 10 रुपये प्रतिदिन व फैंसी कुर्सी का किराया 20 रुपये प्रतिदिन होगा। चार बल्ली के स्वागत द्वार दो हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुड़ेंगे। वहीं, शामियाना, पंडाल, तख्त, चांदनी, मंच, दरी, सोफा, स्वागत द्वार की दरें भी निर्धारित की गई हैं। मजदूरी की दर 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुड़ेगी।
विज्ञापन
उप निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्चों को लेकर दर सूची जारी कर दी गई है। चुनाव के लिए बनाई गईं टीमें लगातार उनके गतिविधियों पर नजरें रखेंगी। प्रत्याशियों के एक-एक खर्च का हिसाब लिया जाएगा।
-- -- -
बीड़ी, पान और गुटखे का भी देना होगा हिसाब
मतदाताओं की खिदमत में प्रत्याशियों द्वारा पान, बीड़ी, गुटखा और माचिस का हिसाब भी निर्वाचन कार्यालय को देना होगा। इसके लिए 10 रुपये प्रति बीड़ी का बंडल, 120 रुपये प्रति सिगरेट की डिब्बी, 10 रुपये प्रति पान व एक रुपये माचिस की दर निर्धारित की गई है।
-- -- -
हेलीकॉप्टर से आए नेता जी तो प्रत्याशियों के खाते में जुड़ेगा खर्च
चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं का आयोजन भी होगा। इसके लिए कई प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारक नेताजी भी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसका पूरा खर्च भारतीय विमान प्राधिकरण की निर्धारित दरों के अनुसार प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा। वहीं, इनोवा व एसयूवी से प्रचार पर 1200 रुपये प्रतिदिन के अलावा 15 लीटर ईंधन का खर्च जुड़ेगा। बोलेरो, टाटा सूमो, ईको, टीयूवी, ईको स्पोर्ट्स सहित छोटी गाड़ी से प्रचार किया गया तो 800 रुपये के अतिरिक्त ईंधन का खर्च जुड़ेगा।
-- -- --
ट्रैक्टर से किया प्रचार तो भी जुड़ेगा खर्च
ट्रैक्टर से प्रचार करने अथवा इस्तेमाल पर भी उसका खर्च जुड़ेगा। इसके लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन की दर का निर्धारण किया गया है। इसके अतिरिक्त डीजल का खर्च भी जुड़ेगा।
-- -- -- -
प्रचार सामग्री के लिए भी दरों का निर्धारण
प्रत्याशियों के लिए प्रचार सामग्री पर किये जाने का खर्च का निर्धारण भी किया गया है। बिल्ले का खर्च 110 रुपये प्रति हजार रुपये के अनुसार जुड़ेगा, तो पंफ्लेट की दर 550 रुपये प्रति हजार निर्धारित की गई है। झंडे का खर्च 550 रुपये प्रति हजार के अनुसार जुड़ेगा। फ्लैक्स बोर्ड 18 रुपये प्रति वर्ग फिट के अनुसार जोड़ा जाएगा। होर्डिंग व कटआउट के लिए 45 रुपये प्रति वर्ग फीट फ्रेम सहित निर्धारित किया गया है।
-- -- --
जुड़ेगा फूल मालाओं का भी खर्च
प्रचार के दौरान स्वागत के लिए मालाओं का भी इस्तेमाल किया गया जाएगा। प्रत्याशियों को उसके खर्च का ब्योरा भी देना होगा। इसके लिए छोटी माला 11 रुपये प्रति माला, बड़ी माला 25 रुपये, एकल पुष्प 25 रुपये प्रति माला व गुलदस्ते के लिए 200 रुपये प्रति गुलदस्ते के अनुसार खर्च का ब्योरा देना होगा।