फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Take care of your heart in winter season

Amroha News: सर्दी के मौसम में दिल को रखें संभाल कर

Fri, 29 Nov 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 29 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Take care of your heart in winter season
अमरोहा।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में हृदय संबंधी परेशानियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। ऐसे रोगियों की संख्या ओपीडी में 50 फीसदी बढ़ गई है। नवंबर के शुरुआती दिनों में ये संख्या चार से पांच थी, जो अब 30 से 35 हो गई है। बुजुर्ग से लेकर युवा बीपी और हृदय घात की परेशानी लेकर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। युवाओं में बढ़ती दिल की समस्या परेशानी का कारण बन रही है। डॉक्टरों की माने तो सर्दी के मौसम में तापमान कम होने से खून के थक्के जमने लगते हैं। इसलिए सर्दी के मौसम में दिल को संभाल कर रखें।
सीएमओ डाॅ. एसपी सिंह और सीएमएस डॉ. प्रेमा पंत त्रिपाठी की माने तो सर्द मौसम का सबसे ज्यादा असर दिल के रोगियों पर पड़ता है। इस समय खांसी जुकाम के अलावा अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज हृदय रोग के हैं। हृदय रोगियों के लिए सुबह चार से दस बजे तक का समय सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। ऐसे में इस दौरान उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हेमरेज और हार्टअटैक का खतरा बढ़ता है। ऐसे में ऐसे रोगियों को ब्लड प्रेशर की दवाई नहीं छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए भोजन में नमक और चिकनाई का प्रयोग कम करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम, योग और ध्यान आदि करना चाहिए। इससे मानसिक तनाव कम होता है। जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें 30-35 मरीज हृदय रोग से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि धूम्रपान करने वाले, अधिक नमक लेने वाले, अधिक शराब पीने वाले, गुस्सा और चिंता करने वाले, डायबिटिक से पीड़ित मरीज, मोटापा और व्यायाम नहीं करने वाले लोगों में हार्टअटैक की आशंका ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ध्यान
दिल से संबंधित बीमार लोगों को सुबह के समय में माॅर्निंग वाक पर नहीं जाना चाहिए। शाम को भोजन करने के बाद न टहलें। रात में खासतौर से कम भोजन करें। नमक और चिकनाई का कम से कम इस्तेमाल करें।

आहार ऐसा लें, जिससे दिल बने मजबूत
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. फाइक अली ने बताया कि दिल से संबंधित रोगियों में प्रारंभिक जांच में ब्लड प्रेशर, शुगर, पॉलीस्ट्राल, ईसीजी और जरूरत पड़ने पर टीएमटी, ईको टेस्ट कराया जाता है। सर्दियों में हार्ट अटैक के ज्यादा मामले बढ़ जाते हैं। क्योंकि, सर्दी के कारण फिजीकल एक्टिविटी कम होने व कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना रहती है। डाइट अधिक लेने से धमनियों में क्लॉटिंग हो जाती है। जो हार्टअटैक या डिसीज की संभावनाओं को अधिक कर देती है। ठंड में दिल को मजबूत रखने के लिए पौष्टिक आहार लें। इससे शरीर तो स्वस्थ रहेगा, वहीं दिल भी सेहतमंद रहेगा। अपने आहार में हरी सब्जियां, नट्स और ड्राई फ्रूट, दूध आदि को शामिल करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- धूप निकलने पर ही निकलें घर से बाहर।
- बॉडी को पूरी तरह से कवर रखें, कैंप पहनें।
- हार्ड एक्सरसाइज से बचें।
- हलकी-फुल्की या फिर एरोबिक एक्सरसाइज करें।
- मोटापे का शिकार लोग मॉर्निंग वॉक से परहेज करें।
- हार्ट दिक्कत वाले लोग मॉर्निंग वॉक पर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed